हाइलाइट्स

महेंद्र सिंह धोनी का बाइक कलेक्शन देख हैरान रह गए वेंकटेश प्रसाद.
शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा धोनी का विशाल बाइक कलेक्शन.
महेंद्र सिंह धोनी के सेल्फ शो रूम में 200 से अधिक बाइक कलेक्शन.

रांची. कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को चौंकाया है. हालांकि, इस बार धोनी के इस वीडियो को खुद माही ने नहीं, बल्कि टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने जारी किया है. दरअसल, इस ताजा वीडियो में रांची के सेमलिया स्थित धोनी के आवास में बाइक्स का कलेक्शन दिखाया गया है. धोनी के आवास में बाइक्स का यह कलेक्शन बाइक के किसी शोरूम से कम नजर नहीं आ रहा. आइए आज आपको हम बताते हैं कि धोनी के इस बाइक कलेक्शन का राज क्या है? इसमें कितनी बाइक्स है और माही अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद इनकी देखभाल और मेंटेनेंस कैसे करते हैं?

इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के साथ टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और पूर्व ऑलराउंडर सुनील जोशी भी नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि धौनी चेन्नई में अपनी प्रोडक्शन की फिल्म एलजीएम की टीजर लॉन्चिंग से वापस रांची लौट आए हैं. उनके साथ वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी भी रांची आए थे.

दरअसल, रांची के सिमलिया स्थित धोनी के विशाल बंगले का एक हिस्सा बाइस और कार के कलेक्शन से भरा है. इसके लिए बकायदा जो फ्लोर का बड़ा हॉल बनाया गया है. जिसके पहले और दूसरे तल्ले पर बाइक्स की हर कंपनी की रेंज नजर आती है. धोनी के पास 200 से ज्यादा पुरानी से लेकर नई बाइक्स का कलेक्शन है. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है.

टैग: कप्तान धोनी, धोनी ट्विटर, धोनी वीडियो, झारखंड समाचार, एमएस धोनी समाचार, सुश्री धोनी ट्विटर, थाला धोनी



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *