नई दिल्ली. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance- NDA) और विपक्षी दलों के गठबंधन के लिए खेमेबंदी ने अब जोर पकड़ लिया है. आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हो रही है. इस बैठक में 26 विपक्षी पार्टियां शामिल हैं. जबकि आज ही दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में 38 पार्टियों को बुलाया गया है. विपक्ष की बैठक पर जोरदार हमला बोलते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरू में हो रही बैठक को ‘कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन’ करार दिया. पीएम मोदी ने दावा किया कि देश के लोग 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार को वापस लाने का मन बना चुके हैं.

वहीं बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यहां 26 पार्टियां हैं. हम सब मिलकर आज 11 राज्यों में सरकार में हैं. बीजेपी को अकेले 303 सीटें नहीं मिलीं. उसने अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल किया और सत्ता में आई और फिर उन्हें छोड़ दिया. आज बीजेपी अध्यक्ष और उनके नेता अपने पुराने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य भाग-दौड़ कर रहे हैं. बहरहाल विपक्षी गठबंधन में 1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 2. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), 3. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), 4. आम आदमी पार्टी (AAP),5. जनता दल (यूनाइटेड), 6. राष्ट्रीय जनता दल (राजद), 7. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), 8. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), 9. शिवसेना (यूबीटी), 10. समाजवादी पार्टी (सपा), 11. राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), 12. अपना दल (कमेरावादी), 13. जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), 14. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), 15. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी),16. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), 17. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन,18. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), 19. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, 20. मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके), 21. विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके), 22. कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (केएमडीके), 23. मणिथनेय मक्कल काची (एमएमके), 24. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), 25. केरल कांग्रेस (एम) और 26. केरल कांग्रेस (जोसेफ) शामिल हैं.

जबकि बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए में 1. भारतीय जनता पार्टी, 2.शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), 3. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट), 4. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली), 5.अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, 6. अपना दल (सोनीलाल), 7. नेशनल पीपुल्स पार्टी, 8. नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी, 9. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन,10. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, 11. मिज़ो नेशनल फ्रंट, 12. इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा, 13. नागा पीपुल्स फ्रंट, नागालैंड, 14. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), 15. असम गण परिषद, 16. पट्टाली मक्कल काची, 17. तमिल मनीला कांग्रेस, 18. यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल, 19. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, 20. शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त), 21. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, 22. जननायक जनता पार्टी, 23. प्रहार जनशक्ति पार्टी, 24. राष्ट्रीय समाज पक्ष, 25. जन सुराज्य शक्ति पार्टी, 26. कुकी पीपुल्स एलायंस, 27. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (मेघालय), 28. हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, 29.निषाद पार्टी, 30. अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस, 31. एचएएम, 32. जन सेना पार्टी,33. हरियाणा लोकहित पार्टी, 34. भारत धर्म जन सेना, 35. केरल कामराज कांग्रेस, 36. पुथिया तमिलगम, 37. लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास पासवन), 38. गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट शामिल हैं.

टैग: 2024 लोकसभा चुनाव, बी जे पी, एन डी ए, विपक्षी एकता

Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *