हाइलाइट्स

इसरो आज चंद्रयान-3 को लॉन्च करने के लिए तैयार.
पीएम मोदी ने इसरो को शुभकामनाएं दीं.
पीएम मोदी ने पुराने मून मिशनों को भी याद किया.

नई दिल्ली. इसरो आज चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) को लॉन्च करने के लिए तैयार है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि ये ऐतिहासिक मून मिशन देश की ‘आशाओं और सपनों’ को आगे बढ़ाता है. पीएम मोदी इस समय फ्रांस के दौरे पर हैं. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि ‘जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा. चंद्रयान-3, हमारा तीसरा मून मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा. यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा.’

भारत अपने चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्च के साथ चंद्रमा पर कंट्रोल लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने की कोशिश कर रहा है. 75 मिलियन डॉलर से कम के बजट से बना चंद्रयान-3 आज दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाने वाला है. 2019 में चंद्रयान-2 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की इसरो की कोशिश नाकाम रही थी. चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की भारत की यह दूसरी कोशिश है. इसरो के सबसे मून मिशन चंद्रयान-1 को चंद्रमा की कक्षा में भेजा गया था और फिर 2008 में जानबूझकर चंद्रमा की सतह पर क्रैश-लैंडिंग कराई गई थी.

टैग: चंद्रयान-3, इसरो, मिशन चंद्रमा, पीएम नरेंद्र मोदी



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *