Home India Chandrayaan 3: श्रीहरिकोटा में हर तरह के कंस्ट्रक्शन पर रोक, 14 जुलाई...

Chandrayaan 3: श्रीहरिकोटा में हर तरह के कंस्ट्रक्शन पर रोक, 14 जुलाई को लॉन्च होना है ISRO का मिशन

41
0
Advertisement

श्रीहरिकोटा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 14 जुलाई को प्रस्तावित अपने तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 की दिशा में काफी तेजी से  आगे बढ़ रही है और इसी के मद्देनजर तमिलनाडु के श्रीहरिकोटा के दूरसंचार प्रभाग (टेलीकम्युनिकेशन डिविजन) ने सोमवार से लेकर शुक्रवार को लॉन्च के दिन तक सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के आसपास सभी खुदाई और निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. कथित तौर पर अस्थायी प्रतिबंधों का मकसद ऑप्टिकल फाइबर केबल सहित महत्वपूर्ण संचार लाइनों की सुरक्षा करना है, जो भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा किए जाने वाले आवश्यक प्री-लॉन्च परीक्षणों के लिए जरूरी है.

हिंदुस्तान टाइम्स ने दूरसंचार प्रभाग द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए लिखा, ‘इसरो 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से LVM3-M4 लॉन्च कर रहा है. इस संबंध में, बिना किसी रुकावट के स्थिर संचार बनाए रखना बेहद आवश्यक है। हर तरह की टेस्टिंग चल रही है.’

.

पहले प्रकाशित : 09 जुलाई, 2023, 11:52 पूर्वाह्न IST

Advertisement

Source link

Previous articleSalaar से KGF के कनेक्शन के बीच यश ने किया नई मूवी Yash19 का खुलासा, बोले- कुछ बड़ा होगा, क्या आने वाली KGF 3?
Next articleबड़ी खबर | स्पीड न्यूज़ | आज की प्रमुख सुर्खियाँ | 09 जुलाई 2023 | आज की ताजा खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here